फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Open counseling of undergraduate classes continues, report of 52 students

स्नातक कक्षाओं की ओपन काउंसिलिंग जारी, 52 विद्यार्थियों की रिपोर्ट

Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Open counseling of undergraduate classes continues, report of 52 students
स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग के लिए सोमवार को नेहरू कॉलेज में 52 विद्यार्थियों ने रिपोर्ट की। पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया था उनमें से अब तक बीए में 277, बीकॉम में 58, बीएससी नॉन मेडिकल में 84, बीएससी मेडिकल में 25, बीबीए में 31 व बीसीए में 47 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है जबकि बीए में 02, बीकॉम में 02, बीसीए में 01 और बीएससी मेडिकल में 01 विद्यार्थी ने अपना दाखिला रद्द करवा लिया है। नेहरू कॉलेज में बीए में 480, बीकॉम में 160, बीएससी नॉन मेडिकल में 300, बीएससी मेडिकल में 80, बीबीए में 80 व बीसीए में 80 सीटें हैं। इस तरह विभिन्न स्नातक कक्षाओं की 1180 सीटों में से कुल 522 सीटें भर गई हैं जबकि 658 सीटें खाली हैं। अलग अलग पाठ्यक्रमों की बात करें तो बीए में 203, बीकॉम में 102, बीएससी नॉन मेडिकल में 216, बीएससी मेडिकल में 65, बीबीए में 49 व बीसीए में 33 सीटें खाली है।
विज्ञापन

नए आवेदनों के लिए भी एडमिशन पोर्टल खुला हुआ है। काउंसिलिंग में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों की कॉलेज में दैनिक आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जा रही है और उनको सीटों की उपलब्धता के अनुसार दाखिला दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज में अब तक 658 सीटें खाली हैं। ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से बच्चों के दाखिले किए जा रहे हैं। - डॉ अमित भरद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed