फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Op dhankharh, Op dhankharh in Village Dhakla, Gaurav Patt, Jhajjar

कृषि मंत्री धनखड़ ने अपने पैतृक गांव में किया ग्राम गौरव पट्ट का उद्घाटन

Fri, 25 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 25 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Op dhankharh, Op dhankharh in Village Dhakla, Gaurav Patt, Jhajjar
ओपी धनखड़ - फोटो : bureau

दीनबंधु सर छोटूराम जयंती पर वीरवार को पंचायत विकास एवं कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने ग्राम गौरव पट्ट का उद्घाटन कर एक नई पहल की। अपने पैतृक गांव ढाकला में ग्राम गौरव पट्ट के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर गांव का इतिहास, शहीदों की शहादत, गांव को गौरवान्वित करने वाले लोगों, दानवीरों का नाम इस पर अंकित होगा।

विज्ञापन


पंचायत मंत्री ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने हरियाणा ही नहीं देश के गांवों और कामगारों के लिए जो काम किया, उसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह नई शुरुआत उन्हीं के जन्म दिवस पर की है। धनखड़ ने कहा कि हर गांव में गौरव पट्ट की गाथा की एक छोटी पुस्तक भी लिखवाई जाएगी, जिसका खर्च सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


यह पुस्तक गांव के सभी संस्थानों, स्कूलों, पंचायतों और पुस्तकालयों में उपलब्ध होगी। अब गांव का इतिहास, देश के लिए शहीद होने वाले वीरों, गांव के लिए देश-विदेश में जाकर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले लोगों और दानवीरों का उल्लेख हरियाणा के हर गांव के बाहर लगने वाले ग्राम गौरव पट्ट पर पढ़ने को मिलेगा। इसकी शुरुआत वीरवार को सभी जिलों के एक-एक गांव से की गई। झज्जर के अपने पैतृक गांव ढाकला में इसकी शुरुआत पंचायत विकास एवं कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गौरव पट्ट के होंगे चार फलक
इसी वर्ष में हर गांव के बाहर यह गौरव पट्ट लगेगा। उन्होंने बताया कि इसके चार फलक होंगे, जिनमें से एक फलक पर गांव का इतिहास लिखा जाएगा। एक हिस्से पर गांव के वीरों की शहादत का उल्लेख होगा। गांव के लिए दानवीर की भूमिका में रहने वाले दानवीरों को भी एक फलक पर लिखा जाएगा, जबकि एक फलक पर उन लोगों का उल्लेख किया जाएगा, जो गांव से निकल ऊंचे पदों पर पहुंचे हों या देश-विदेश में नाम किया हो।

इंडिया गेट की फीलिंग देगा ग्राम गौरव पट्ट  
पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने इस ग्राम गौरव पट्ट से पूरे गांव को एक पहचान मिलेगी और यह पट्ट इंडिया गेट की तरह गांव के लोगों में प्रेरणा जगाएगा। ग्राम गौरव पट्ट गांव में इंडिया गेट की तरह होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस गांव से हर गांव का गौरव जागेगा और लोगों को अच्छी फीलिंग आएगी। चूंकि किसी के गौरव की अनुभूति से ही महानता आती है, इसलिए पूरे गांव के गौरव से उसकी अच्छी अनुभूति होगी। उन्होंने बताया कि ढाकला गांव ने मेरा गौरव जगाया है और अब मैं पूरे हरियाणा में गौरव जगाना चाहता हूं। इससे गांव के महान लोगों के बारे में सभी को जानकारी मिलेगी।

असली वीरों को लाएंगे सामने
पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने पूर्व सरकारों के मुखियाओं का नाम लिए बिना कहा कि कई लोगों ने सरकार बनने के बाद अपने बाप-दादाओं के गौरव को बढ़ाने का ही काम किया था, लेकिन प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है, जो असली वीरों और सम्मान हकदार लोगों का गौरव बढ़ाएगी।


इससे प्रदेश के शहीदों, खिलाड़ियों, दानवीरों सहित अन्य प्रमुखों का भी गौरव बढे़गा। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन परमजीत सौलधा, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, एडवोकेट मंजीत सिंह सहित क्षेत्र प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed