फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   OP Dhankarh, meri collage asanda in haryana, solar power plant,jhajjhar/bahadurgrah

प्रदेश की सभी मंडियों में लगेंगे सोलर सिस्टम

Sun, 19 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
OP Dhankarh, meri collage asanda in haryana, solar power plant,jhajjhar/bahadurgrah
ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : Bureau

हरियाणा के कृषि, सिंचाई एवं पंचायत विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत आने वाली सभी 108 मंडियों में जल्द ही छतों पर सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। जिससे मंडियों में बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से होगी। इतना ही नहीं सरकार की ओर से 15 ऐसे प्रोजेक्ट भी तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें कृषि उपकरणों का प्रयोग सौर ऊर्जा के माध्यम से ही हो सके।

विज्ञापन

 
कृषि मंत्री धनखड़ ने शनिवार को बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव आसंडा में मेरी शिक्षण संस्थान में करीब 45 किलोवाट के नेटमीटर सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया। प्लांट के उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में स्वयं को बदलना बेहद जरूरी है और यही कारण है कि परंपरागत पद्धति को छोड़कर हमें नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। सौर ऊर्जा का उपयोग जहां पर्यावरण संरक्षण में सहभागी है वहीं इससे बिजली की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में होती है। उन्होंने बताया कि सरकार प्रयासरत है कि सौर ऊर्जा का लाभ सस्ती दर पर किसानों को मिले इसके लिए नए पायलेट प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं और आने वाले समय में किसानों को निगम की बिजली आपूर्ति पर निर्भर रहने की जरूरत ही नहीं होगी तथा किसान अपने कृषि उपकरणों को चलाने के लिए अपनी बिजली का उत्पादन सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वयं करेंगे।
विज्ञापन


 धनखड़ ने मौजूद लोगों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनमें नेतृत्व की भावना होनी चाहिए तभी वे जीवन में उन्नति कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि नौकर बनने का नहीं बल्कि मालिक बनने का सपना देखते हुए अध्ययन करें। किसी भी क्षेत्र में अग्रणी होना विकास का द्योतक हैं, ऐसे में कोई भी निष्ठापूर्वक किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हमारा देश कौशल विकास के साथ कदमताल करें और यही कारण है कि प्रदेश में भी मुुख्यमंत्री महरलाल के नेतृत्व में शिक्षण संस्थानों के साथ ही विभिन्न स्वरूप से युवाओं के लिए कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अपनी ऊर्जा का निवेेश सकारात्मक रूप से करें और अच्छे विचारों को आत्मसात करते हुए विकास में सहभागी बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रोहतक से विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की उन्नति उस क्षेत्र के शिक्षण व सामाजिक संस्थानों के साथ सरकार की सहभागिता से ही होती है। शिक्षा व स्वास्थ्य विकासात्मक पहलू के मद्देनजर एक दूसरे के पूरक हैं और इनकी सेवा भावना के अनुरूप ही बदलाव नजर आता है। इस मौके पर मेरी संस्थान के अध्यक्ष आईपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, निदेशक डॉ. आरसी गोयल, रजिस्ट्रार डॉ. मंजू सिंह, बहादुरगढ़ की एसडीएम मनीषा शर्मा व आनंद सागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed