फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   OP Dhankar

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का ईमानदारी से किया प्रयास : धनखड़

Sat, 06 Jul 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
OP Dhankar
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव लोहट, देवरखाना, बाढ़सा, मुंडाखेड़ा और फतेहपुर में ग्रामीणों से रूबरू हुए और समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों से सीधे संवाद के दौरान मिली समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बाढ़सा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर डिलीवरी हट में कार्यरत स्टाफ नर्स सुनीता के खिलाफ सीएमओ झज्जर को नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की आमजन के प्रति संवेदनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी। कृषि मंत्री ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि पीएम मोदी अपने आपको प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक मानकर देश को सशक्त व समर्थ बनाने में जुटे हुए हैं। मोदी को देश की दोबारा जिम्मेदारी देने के बाद अब अक्तूबर में प्रदेश में भी दोबारा कमल खिलाने की जरूरत है ताकि प्रदेश व बादली विधानसभा क्षेत्र में समृद्धि, खुशहाली और विकास का दौर जारी रहे। हलके के गांवों में सड़कों का जाल बिछाया गया, पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण व सुधारीकरण किया गया तथा गांवों को आपस में सड़क मार्गों से जोड़ा गया। नए बिजली के सब स्टेशन बनवा पाए, टेल तक नहरी पानी पहुंचाया गया, गांवों में पार्क एवं व्यायामशाला बनाई गई और ओपन व इंडोर जिम स्थापित हुए, बाजरा सरकारी रेट पर 1950 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया, सरसों सरकारी रेट पर 4200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी, फसल खराबे का मुआवजा 12 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया, फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा भाव देने की नीति बनाकर लागू की, किसानों व श्रमिक भाइयों के लिए पेंशन योजना शुरू की। पेंशन खातों में एकमुश्त धनराशि पहुंचाई गई। दौरे के दौरान अमित छनपाड़िया सहित प्रशासन की ओर से एसडीएम जगनिवास, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र कुमार, बीडीपीओ रामकरण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed