फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   online registration for HTET started

एचटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Thu, 18 Jun 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 29 और 30 अगस्त को आयोजित पीजीटी, प्राइमरी और टीजीटी पात्रता परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


शिक्षित बेरोजगार साइबर कैफों पर जाकर आवेदन कर रहे हैं। कैफों पर आवेदकों की भीड़ भी जुटने लगी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


एक परीक्षा के आवेदन के लिए साइबर कैफे संचालक आवेदकों से 50 से 100 रुपये तक ले रहे हैं। 15 जून से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

ऐसे में अभी काफी युवाओं को इसके बारे में पता नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते जाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आएगी, वैसे ही साइबर कैफों और चालान जमा करवाने वाले बैंकों में भीड़ होने लगेगी। ऐसे में भीड़भाड़ से बचने के लिए अभी से काफी युवा तो ऑनलाइन आवेदन करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौहरी नगर स्थित एक साइबर कैफे के संचालक बिट्टू ने बताया कि एचटेट परीक्षा को लेकर आवेदक फार्म जमा करवाने के लिए आने लगे हैं।

ऑनलाइन परीक्षा देने वालों में सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये का चालान बैंक में एक परीक्षा के लिए जमा करवाना होगा। जबकि ऑफलाइन आवेदकों को इसके लिए 700 रुपये खर्च करने होंगे।

एससी वर्ग के लिए 300 रुपये फीस की अदायगी करनी होगी। बोर्ड की ओर से अबकी बार परीक्षार्थियों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह की सुविधा दी है, ताकि उन्हें किसी तरह से परेशान न होना पड़े। ऑनलाइन परीक्षा देने वालों को ऑफलाइन के तुलना में 100 रुपये कम चालान फीस जमा करानी होगी।

चालान फॉर्म तीन बैंकों जिनमें एचडीएफसी, यूनियन और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में से किसी भी एक बैंक में जमा करवा सकते हैं। आवेदन करने के दौरान किसी को भी आधार कार्ड की अनिवार्यता जरूरी नहीं की गई है।

परीक्षा केंद्र न हो दूर
एचटेट की परीक्षा में अपना भाग्य आजमाने के लिए प्रदेशभर से लाखों की संख्या में युवा परीक्षा में बैठते हैं। परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से काफी दूर-दराज के जिलों में सेंटर बना दिए जाते हैं। इससे आने-जाने के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक परेशानी तो महिलाओं को उठानी पड़ती है।

काफी दूर से आने वाले परीक्षार्थियों समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए उन्हें या तो एक दिन पहले पहुंचकर अपने किसी परिचित के पास ठहराना पड़ता है या फिर धर्मशाला या अन्य संस्थानों में।

कई परीक्षार्थी तो समय पर न पहुंचने के कारण परीक्षा देने से वंचित तक रह जाते हैं। ऐसे में अब आवेदकों द्वारा मांग की जा रही है कि उनकी परीक्षा उन्हीं के जिलों में हो या फिर बिल्कुल साथ सटे जिले में, न कि किसी दूसरे जिलों में। यहां पहुंचने के लिए उन्हें दिक्कत तो उठानी ही पड़ती है, साथ में बेरोजगारों की जेब पर बोझ भी अधिक पड़ता है।


ये है परीक्षा का शेड्यूल
बोर्ड की ओर से एचटेट की परीक्षा अबकी बार 29 और 30 अगस्त को होगी। पीजीटी-लेक्चरर की परीक्षा 29 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।

30 अगस्त को प्राइमरी अध्यापक कक्षा पहली से पांचवीं की परीक्षा सुबह 11 से 1:30 बजे तक टीजीटी कक्षा जो कि छठी से आठवीं तक की परीक्षा 2:30 से शाम के 5 बजे तक संचालित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed