Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After 71 years, two special 'Rajyogas' (auspicious planetary combinations) will form on Diwali, creating conditions for happiness and prosperity.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 71 साल बाद दिवाली पर बनेंगे दो विशेष राजयोग, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
After 71 years, two special 'Rajyogas' (auspicious planetary combinations) will form on Diwali, creating conditions for happiness and prosperity.
बहादुरगढ़। इस बार दिवाली ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, करीब 71 साल बाद दिवाली पर बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग का विशेष संयोग बनने जा रहा है। इन दोनों योगों को बुद्धि, व्यापार, धन और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन

लालचंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार से जुड़ा है। ऐसे में यह संयोग निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता और कारोबार के लिए शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

लक्ष्मीनारायण राजयोग भी रहेगा खास
रमेश भगत ने बताया कि बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मीनारायण राजयोग बनता है। बुध जहां बुद्धि और व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं शुक्र सुख-सुविधा, वैभव और भौतिक संपन्नता का कारक माना जाता है। दोनों ग्रहों का संयोग आर्थिक उन्नति और व्यापारिक गतिविधियों के लिए शुभ संकेत देने वाला माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और सुख-समृद्धि की कामना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि शुभ ग्रह योगों में पूजा और नए कार्यों की शुरुआत सकारात्मक फल देती है। हालांकि, इन योगों का प्रभाव व्यक्ति की जन्मकुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त
- व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजन: कुंभ लग्न दोपहर 1:00 से 2:31 बजे तक।
- घरों में पूजन: प्रदोष काल में स्थिर वृषभ लग्न शाम 5:37 से 7:34 बजे तक।
- महानिशा पूजन: सिंह लग्न में रात 12:05 से 2:19 बजे तक।
धनतेरस से भाई दूज तक पर्वों के शुभ मुहूर्त
- धनतेरस (6 नवंबर): पूजन का शुभ समय शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक।
- गोवर्धन पूजा (10 नवंबर): पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक।
- भाई दूज (11 नवंबर): पूजन का शुभ समय दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed