फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One thousand runners ran on completion of five BRGs

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के पांच पूरे होने पर दौड़े एक हजार धावक

Tue, 30 Jul 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
One thousand runners ran on completion of five BRGs
ड़ प्रतियोगिता में भाग लेते धावक।
सी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के पांच साल पूरे होने पर दिल्ली एनसीआर सहित बहादुरगढ़ में वार्षिक दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार से अधिक लोगों ने दौड़ लगाई और पुरस्कार जीते। धावकों ने 500 पौधे लगाए।
मुख्यातिथि के रूप में एशियन मैराथन चैंपियन डा. सुनीता गोदारा मौजूद रही। बीआरजी सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि जिमखाना क्लब सेक्टर-9 से बीआरजी रन आयोजित की। धावकों को पुरस्कार डाॅ. जीएस जाखड़, विकास अहलावत, विकास नांदल ने दिए। कांग्रेस नेता सचिन जून ने भी धावकों का हौंसला बढ़ाया। 10 किलोमीटर दौड़ में अडर-18 में हिंमाशु ने पहला, अनिल ने दूसरा व अवी डबास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में मुस्कान पहले स्थान पर रही। 10 किलोमीटर दौड़ में 18 से 30 आयु वर्ग में अरविंद, पंकज शर्मा ने पहला, शांतनु ने दूसरा व सन्नी ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग मे अनुष्का शर्मा पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

30 से 45 आयु वर्ग मे अंकुर ने पहला, गयान मान ने दूसरा, गुलाब सिह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में शगुफ्ता गहलोत ने पहला, सारिका यादव ने दूसरा, कविता शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। 45 से 55 आयु वर्ग मे रविंद्र कुमार पहले स्थान पर रहे। सुदेश तोमर दूसरे व रविंद्र दहिया तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में नमिता पांडे पहले, रिचा दूसरे स्थान पर रही। 55 से अधिक आयु में आरके मोर ने पहला, ब्रह्म प्रकाश दूसरे, चंद्र पाल तीसरे स्थान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में बिमला बनवाला पहले, कृष्णा राणा दूसरे और पूनम अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। 5 किलोमीटर दौड़ में अंंडर 18 में प्रिंस ने पहला, परीक्षित ने दूसरा व अयान ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में रिया ने पहला, नव्या शर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं 5 किलोमीटर में 18 से 30 आयु वर्ग मे रविंद्र राणा ने पहला, मनोहर ने दूसरा व हनुमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में नेहा शौकीन पहले, नीरज दूसरा स्थान पर रहा। 30 से 45 आयु वर्ग में संदीप रजोरिया ने पहला, अमित मान ने दूसरा, चदंन कुमार ने तृतीय स्थान पाया।
महिलाओ मे किरन नरुला पहले, बिमलेश दूसरे, रेखा तीसरे स्थान पर रही। 45 से 55 आयु वर्ग में धर्मवीर ने पहला, राजेश ने दूसरा व रोहतास ने तृतीय स्थान पाया। महिलाओं मे निधि अग्रवाल ने पहला, संतवती ने दूसरे व मीनाक्षी दूबे तीसरे स्थान पर रही। 55 प्लस आयु में राकेश कुमार ने पहला, बलवान सिंह ने दूसरा, रणधीर ने तीसरा स्थान पाया। महिलाओं में सुंदर देवी ने पहला, बिमला व सतीश ने दूसरा और ईशवंती देवी तृतीय स्थान पर रही। वहीं 3 किलोमीटर की बच्चों की अंडर-12 आयु में लड़कों में परीक्षित भट्ट ने पहला, रिदम राणा ने दूसरा व प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में आशू ने पहला, परायुता ने दूसरा व शिवानी गुलिया ने तीसरा स्थान पाया।

तीन किलोमीटर की दौड़ में अंडर-14 वर्ग के लड़कों मे तेजस राज सिंह ने पहला, हिमांशु ने दूसरा व मयंक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों मेंं श्रेया शर्मा पहले, ज्योतसना दूसरे व एंजल तीसरे स्थान पर रही। 14 से 18 आयु वर्ग में लड़कों में चिराग ने पहला, शुभम ने दूसरा, पुनीत ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में अनुप्रीति ने पहला, हंसिका ने दूसरा व गुंजन ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर बीआरजी के सदस्य ओलंपियन कर्नल संत कुमार व फिटनेस कोच अनुप्रिया सिंह ने एंकर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed