{"_id":"6000abbc8ebc3e33ae549210","slug":"one-killed-mother-and-brother-injured-in-truck-and-car-collision-jhjhar-news-rtk5909068165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, मां और भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, मां और भाई घायल
विज्ञापन
सड़क के साथ गड्ढों में उतरी क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : Jhjhar
बेरी। वीरवार की शाम करीब सात बजे जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां व भाई घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बेरी पुलिस पहुंची और आगमी कार्रवाई शुरू कर दी गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि कार गड्ढों में पलट गई।
जानकारी अनुसार जिला चरखी दादरी के गांव बेरला निवासी कविता पत्नी राजबीर अपने दोनों पुत्र यश और गौरव के साथ कार पर सवार होकर अपने मायके लाडपुर दिल्ली में गई हुई थी। जब लाडपुर से बेरला के लिए वापस जा रहे थे तो गांव जहाजगढ़ से छुछकवास मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगाने के बाद कार में सवार यश की मौके पर मौत हो गई। जबकि कविता और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां प्रथामिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया गया। कविता का इलाज पीजीआई में चल रहा है और गौरव को उपचार के लिए गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने यश के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर अस्पताल में रखवा दिया गया। शुक्रवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में यश के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर ट्रक व कार की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे मेें एक युवक की मौत हो गई। महिला व उसका दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल है। महिला के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
- नरेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी।