फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one killed in truck and canter collision

ट्रक व कैंटर की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Sun, 21 Jun 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
one killed in truck and canter collision
घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : Jhjhar
बिसाहन मार्ग पर ट्रक व कैंटर की आमने-सामने की टक्कर होने से कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। सड़क पर खड़े दोनों वाहनों के कारण यातायात भी बाधित हुआ। लेकिन दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव धनियां निवासी विष्णु पुत्र राजबीर ट्रक में गेहूं भरकर बेरी से बिसाहन मार्ग की तरफ जा रहा था। बिसाहन की तरफ से तेज गति से गांव रिटोज जिला गुरुग्राम निवासी अनिल कैंटर में गैस सिलिंडर भरकर आ रहा था। जैसे ही गैस सिलिंडर से भरा कैंटर राधा स्वामी सत्संग भवन से निकलकर मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ सीधी टक्कर हो गई। जिसमें कैंटर आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे के बाद कैंटर चालक व ट्रक चालक को एंबुलेंस की मदद से बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में ले जाते समय कैंटर चालक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया और ट्रक चालक का इलाज पीजीआई में चल रहा हैं। घटना के बाद गैस सिलिंडर दूर तक बिखर गए। हालांकि कैंटर में खाली सिलिंडर भरे हुए थे। जबकि ट्रक का डीजल टैंक भी टूट गया था। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजात से हुई है।
विज्ञापन

बेरी-बिसाहन मार्ग पर ट्रक व कैंटर की टक्कर होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सोमवार को पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपाल, शहर पुलिस चौकी इंचार्ज, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed