फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One death from excessive drinking, bhadurgarh

अत्यधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

शनिवार की रात को जहां लोग नए साल का जश्न मना रहे थे तो वहीं सैनिक नगर का एक परिवार अपने मुखिया की मौत पर मातम मना रहा था। व्यक्ति की मौत संदिग्ध हालात में हुई है, लेकिन पुलिस की मानें तो इस परिवार की खुशियां शराब के नशे ने छीनी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया।
मूलत: झारखंड का निवासी सुनील (33) पिछले काफी समय से बहादुरगढ़ के सैनिक नगर स्थित गली नंबर 11 में अपने परिवार सहित रह रहा था। वह बहादुरगढ़ की ही सूर्या फैक्टरी में काम करता था। रोजाना की तरह शाम करीब 6 बजे वह ड्यूटी से अपने घर पहुंचा। कुछ देर बाद घर से वापस चला गया। बताते हैं कि करीब 2 घंटे बाद एक जानकार व्यक्ति उसे उसके घर छोड़कर गया। वह नशे की हालत में था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, तो परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के वास्तवित कारणों की पुष्टि तो नहीं हो पाई थी, लेकिन आसपास मौजूद लोग और परिजन उसकी मौत का कारण शराब का अधिक सेवन मान रहे थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। सेक्टर-6 पुलिस चौकी प्रभारी कर्ण सिंह का कहना है शराब के अधिक सेवन के कारण सुनील की तबीयत बिगड़ गई। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों की पुष्टि हो सकती है। सुनील एक बड़ी बेटी और दो बेटों का पिता था। वह घर में कमाने वाला एकमात्र व्यक्ति था। उसकी मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई दूसरा नहीं रहा। सुनील की मौत का सूचना मिलने पर रविवार की सुबह ट्रामा सेंटर में बड़ी संख्या में कर्मचारी आए हुए थे। सभी सुनील के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed