{"_id":"64cea9b3c5eaa427110ca9a4","slug":"one-companion-will-accompany-the-female-candidate-free-of-charge-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-2412-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला परीक्षार्थी के साथ एक सहयोगी निशुल्क जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला परीक्षार्थी के साथ एक सहयोगी निशुल्क जाएगा
Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
सीईटी परीक्षा: आज 2046 परीक्षार्थियों के लिए 41 व सोमवार को 2359 परीक्षार्थियों को ले जाने के लिए 47 बसों का इंतजाम
-प्रवेशपत्र दिखाकर ही बस में मिलेगा प्रवेश, पेपर खत्म होने के बाद लेकर भी आएगी
-झज्जर और बहादुरगढ़ से चलेंगी बसें, तय समय पर पहुंचे परीक्षार्थी
झज्जर। कोर्ट के आदेश के बाद सीईटी परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। अब रविवार और सोमवार को ये परीक्षा होगी। परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों को ले जाने के लिए 47 बसों की व्यवस्था की है। दोनों दिन में 4405 परीक्षार्थी परीक्षा देने जाएंगे। प्रवेश पत्र के आधार पर ही परीक्षार्थियों को ले जाया जाएगा।
यातायात प्रबंधक रीतू शर्मा ने बताया कि महिला परीक्षार्थियों के साथ सहायक के तौर पर एक पारिवारिक सदस्य को भी निशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के नजदीक बस स्टैंड पर सुबह साढे़ सात बजे तक पहुंचा दिया जाएगा, चूंकि परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह साढे़ आठ बजे से साढे़ नौ बजे के बीच रहेगा। जनपद के विद्यार्थियों को पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और हिसार में परीक्षा केंद्र मिला है। जिसके लिए परिवहन विभाग द्वारा जिला झज्जर के परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रविवार को ग्रुप 57 की परीक्षा के लिए झज्जर जिले से 2046 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए जाएंगे। इनके लिए विभाग की तरफ से 41 बसें व सोमवार को होने वाली ग्रुप 56 की परीक्षा के लिए 2359 परीक्षार्थियों के लिए 47 बसों का प्रबंध किया गया है। शनिवार को कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों को जाने के लिए टिकट बुक कराने पहुंचे लेकिन उन्हें एडमिट कार्ड दिखा कर बसों में रवाना होने के लिए कहा गया है। विभाग की तरफ से डिमांड के हिसाब से बसों को रूटों पर भेजा जाएगा।
रविवार को जनपदवार बस और परीक्षार्थी
जिला परीक्षार्थी बस
हिसार 232 5
करनाल 663 13
कुरुक्षेत्र 481 10
पंचकुला 507 10
पानीपत 163 03
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सोमवार को परिवहन विभाग की व्यवस्था
जिला परीक्षार्थी बस
हिसार 460 9
करनाल 621 12
कुरुक्षेत्र 453 9
पंचकुला 495 10
पानीपत 330 7
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन नंबरों पर लें जानकारी
परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए झज्जर और बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। झज्जर बस स्टैंड से पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 9467154214 और बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर पूछताछ के लिए 9467154209 पर आवश्यक जानकारी मिलेगी। झज्जर और बहादुरगढ़ बस स्टैंड से पंचकूला के लिए रात्रि एक बजे, हिसार और पानीपत के लिए सुबह चार बजे, कुरुक्षेत्र के लिए सुबह ढ़ाई बजे व करनाल के लिए सुबह तीन बजे बसों का संचालन किया जाएगा।