फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One arrested in murder case at Bahadurgarh

Bahadurgarh: चाकू मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 6 मई रात का है मामला

Sun, 11 May 2025 04:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 04:04 PM IST
सार

 चाकू मारकर एक शख्स की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 6 मई की रात को ये वारदात हुई थी।  

विज्ञापन
One arrested in murder case at Bahadurgarh
बहादुरगढ़ में हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने चाकू मार कर एक शख्स की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ उप-निरीक्षक पवन वीर ने बताया की अभिमन्यु निवासी झज्जर रोड छोटू राम पार्क बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि 6 मई की रात को  मेरा भाई मनोज खून से लथपथ होकर घर आया और कहने लगा कि सागर ने आकर हमारे साथ लड़ाई-झगड़ा किया और साहिल को चाकू मारे हैं, जो सब्जी मंडी में गिरा हुआ है।

विज्ञापन


इसके बाद हम दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया जहां साहिल को मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा द्वारा उपरोक्त मामले में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


 पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले के आरोपी सागर निवासी छोटू राम पार्क सेक्टर-6 बहादुरगढ़ को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed