फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested with smack.

स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with smack.
झज्जर। पुलिस की एक टीम ने गश्त के दौरान मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने ये कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम थाना के एरिया में गश्त पर तैनात थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना के एरिया खुंगाई मोड़ कबलाना पर नाकेबंदी की। नाके पर तैनात पुलिस टीम ने गाड़ी सहित एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए युवक के पास मादक एवं नशीला पदार्थ स्मैक होने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार झज्जर को सूचित करके मौका पर बुलाया गया। नायब तहसीलदार के समक्ष पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसका इलेक्ट्रिक कांटा से वजन किया गया तो 20 ग्राम पाया गया। आरोपी की पूछताछ में पहचान नवीन पुत्र मेनपाल निवासी लाख्यान पाना बादली के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed