फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested in the case of murder of liquor salesman

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब ठेका के सेल्समैन की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in the case of murder of liquor salesman
झज्जर। झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को शराब ठेका के सेल्समैन की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक विवेक ने बताया कि झज्जर शहर के शराब के ठेके भूपेंद्र, राजेश, पवन व अन्य ठेकेदारों ने मिलकर ले रखे हैं। इनमें से बाबरा शराब के ठेके पर ओमवीर सेल्समैन का काम करता था। पैसों के लेन देन में हेराफेरी होने के संदेह के कारण 3 फरवरी 2023 को शराब के ठेकेदारों द्वारा झज्जर बाईपास रेवाड़ी रोड पर स्थित एक होटल के पास ठेके के ऊपर बने ऑफिस में ओमवीर को बुलाया गया। उससे पैसों की हेराफेरी बारे ठेकेदारों द्वारा पूछताछ की गई। इसी बात को लेकर ठेकेदारों ने ओमबीर के साथ मारपीट करके उसे कमरे में ही बंद रखा। तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर उसे गुरुग्राम के एक मेडिकल में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान ओमबीर की मौत हो गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए वांछित एक आरोपी को रोहतक के एरिया से काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed