फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested in the case of cheating money

Jhajjar-Bahadurgarh News: धोखाधड़ी से रुपये ऐंठने के मामले का एक आरोपी काबू

Fri, 14 Apr 2023 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in the case of cheating money
झज्जर। पुलिस टीम ने एक आरोपी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। थाना प्रबंधक साइबर क्राइम निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव निवासी आंबेडकर नगर हैदरपुर नई दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि सुभाष निवासी हुसैनगंज बिहार हाल महावीर पार्क बहादुरगढ़ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए लगभग चार लाख 44 हजार 511 रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक कपिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के उपरोक्त मामले में एक आरोपी को काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed