{"_id":"684351a0f7dbb6486108dc16","slug":"on-nirjala-ekadashi-food-distribution-was-done-at-many-places-and-chhabil-was-set-up-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115294-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्जला एकादशी पर जगह जगह हुए भंडारे, लगाई गई छबील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निर्जला एकादशी पर जगह जगह हुए भंडारे, लगाई गई छबील
Sat, 07 Jun 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारा और छबील लगाई गई। नजफगढ़ रोड पर दुकानदारों ने मिलकर गन्ने के रस की छबील लगाई। कई जगह जल-जीरा पानी पिलाया तो कहीं खरबूजे वितरित किए गए। लाइनपार के वार्ड-6 के जौहरी नगर में दुकानदार राकेश भारद्वाज की ओर से मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों व कॉलोनी के लोगों को शरबत युक्त मीठा पानी पिलाया गया।
निर्जला एकादशी पर महिलाओं व पुरुषों ने व्रत भी रखा और दान भी देते हुए पुण्य कमाया। वार्ड-5 के अधीन आने वाली फ्रेंडस कॉलोनी निवासी सुमित कत्याल ने भंडारा लगाया। भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर मोड के पास भी कई दुकानदारों व सामाजिक लोगों ने मिलकर मीठे पानी की छबील लगाई। काठमंडी में दुकानदारों ने मिलकर भंडारा लगाया। जौहरी नगरनिवास बुजुर्ग महिला अंगुरी देवी, रोशनी, संतोष, धनपति ने बताया कि ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। वहीं नजफगढ़ रोड पर सोनू रोहिल्ला, चंचल, अमित यादव, सुनील पंडित झाड़ौदा, सुनील रोहिल्ला समेत अन्य ने गन्ने के रस के साथ सब्जी-पूरी व हलवे का भंडारा लगाया।
विज्ञापन
छबील में सतीश प्रधान, सुखबीर सोलधा, अंश दराल, दिनेश, हिमांशु अहलावत, आकाश, कृष्ण सहरावत, आकाश भारद्वाज, साहिल राठी, अमित, मनीष आदि ने भी जल वितरण का सेवा कार्य किया।