फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On April 26, the body of a young man who had gone to put puja material in the mine was found in NCR Miner

Jhajjar-Bahadurgarh News: 26 अप्रैल को माइनर में पूजा सामग्री डालने गए युवक का शव एनसीआर माइनर में मिला

Wed, 30 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
On April 26, the body of a young man who had gone to put puja material in the mine was found in NCR Miner
-फोटो 63 : अस्पताल में पहुंचे मृतक तरुण के परिजन। संवाद
बहादुरगढ़। 26 अप्रैल को एनसीआर माइनर में पूजा सामग्री डालने के लिए घर से निकले युवक का शव सोमवार की शाम एनसीआर माइनर में आसौदा में मिला। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए शव बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान हसनगढ़ के रहने वाले 19 वर्षीय तरुण के रूप में हुई है। तरुण पैर फिसलने से माइनर में गिरा या फिर अन्य कोई कारण रहे, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। तरुण की मोटरसाइकिल माइनर किनारे ही खड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को तरूण हसनगढ़ से पूजा सामग्री माइनर में डालने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकला था, मगर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश शुरू हुई तो तरूण की मोटरसाइकिल तो माइनर के पास ही मिल गई, मगर तरूण का कुछ अता-पता नहीं चला। उसी दिन से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। सोमवार की शाम तरूण का शव एनसीआर माइनर आसौदा के निकट अटका हुआ मिला। बताया गया है कि तरुण का शव हसनगढ़ सीमा से 8 से 10 किलोमीटर दूरी पर माइनर में मिला है। उधर इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शव डी-कंपोज होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया। आशंका है कि तरूण की मौत शायद सामग्री डालते वक्त पैर फिसलकर पानी में गिरने से हुई है। मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। तरूण दो बहनों में इकलौता भाई था। तरुण कॉलेज में पढ़ता था। तरूण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed