{"_id":"6959831e5c467906f609848b","slug":"olympic-medalist-aman-sehrawat-was-bought-by-tiger-mumbai-dangal-for-51-lakh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130220-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत को टाइगर मुंबई दंगल ने 51 लाख में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत को टाइगर मुंबई दंगल ने 51 लाख में खरीदा
विज्ञापन
03jjrp09- अमन सहरावत।
साल्हावास। प्रो रेसलिंग लीग के लिए दिल्ली में ऑक्शन की गई। इसमें ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सहरावत को टाइगर मुंबई दंगल ने 51 लाख में खरीदा है। लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से प्रो रेसलिंग लीग इसी माह में शुरू होने जा रही है।
इसमें ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत के साथ-साथ हरियाणा के बड़े बड़े रेसलर भाग लेंगे और अपना दम दिखाएंगे। अमन सहरावत बिरोहड़ गांव के रहने वाले हैं। अमन सहरावत 57 किलो ग्राम में कुश्ती लड़ते हैं।
कुश्ती प्रतियोगिताएं 15 जनवरी से शुरू हो रही हैं। लीग के पांचवें सीजन के लिए होने वाली इस नीलामी में पहलवानों को चार श्रेणियों ए प्लस (मार्की), ए, बी और सी में विभाजित किया गया है। नीलामी में देश-विदेश के शीर्ष पहलवान शामिल हैं जिनमें ओलंपिक पेरिस कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
नौ भार वर्गों में खेले जाएंगे मुकाबले
मुकाबले नौ भार वर्गों में खेले जाएंगे जिनमें पांच पुरुष और चार महिला वर्ग शामिल हैं। प्रत्येक टीम को न्यूनतम नौ और अधिकतम 12 पहलवानों की टीम बनानी होगी जिसमें पांच पुरुष और चार महिला पहलवान अनिवार्य होंगे। टीम में चार विदेशी पहलवान (दो पुरुष और दो महिला) शामिल करना भी आवश्यक होगा। इसके अलावा हर टीम में कम से कम एक सी श्रेणी का पहलवान होना अनिवार्य किया गया है जिससे युवा प्रतिभाओं को अवसर मिल सके। प्रो रेसलिंग लीग 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा।