फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Old man dies due to unknown vehicle collision in Jhajjar

झज्जर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, दिल्ली एयरपोर्ट पर करता था प्राइवेट नौकरी

Wed, 30 Nov 2022 02:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 02:27 PM IST
सार

हादसा नंगला गांव के पास हुआ। हादसे के बाद बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Old man dies due to unknown vehicle collision in Jhajjar
झज्जर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के नंगला व जाहिदपुर गांव के बीच अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय मदनलाल पुत्र नंदराम निवासी जाहिदपुर मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर गया था। शाम के समय जब वह वापस घर आ रहा था तो नंगला व जाहिदपुर गांव के बीच उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से मदनलाल को सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अस्पताल  पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जयवीर सिंह, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed