{"_id":"676d8dd8a8332592f402b2dc","slug":"officials-should-complete-the-work-related-to-solar-power-project-within-the-stipulated-time-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116932-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सोलर पावर प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य को तय समय में पूरा करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सोलर पावर प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य को तय समय में पूरा करें अधिकारी
Thu, 26 Dec 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
झज्जर।
क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए सरकार द्वारा लगभग 1800 करोड़ रुपये की लागत से खेतड़ी-नरेला 765 केवी सोलर हाईटेंशन लाइन का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने प्रशासनिक और पावर ग्रिड के अधिकारियों के साथ खेतड़ी नरेला सोलर हाईटेंशन लाइन प्रोजेक्ट के प्रगति कार्य की समीक्षा की।
डीसी ने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़े सभी संबंधित पक्षों का ध्यान रखा जाए ताकि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा हो। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़े सभी पक्षों के हितों को मद्देनजर रखते हुए जल्द कार्य पूरा करवाया जाए। उपायुक्त ने पावर ग्रिड अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि जिला प्रशासन प्रोजेक्ट को लेकर पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है और आप भी संबंधित पक्षों की समस्याओं को तत्परता से सुलझाएं। बैठक में एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम रघुविंद्र, डीजीएम दुर्गेश झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीसी ने बताया कि खेतड़ी से नरेला तक जाने वाले 765 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन जिले के कई गांवों से होते हुए गुजरेगी। ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। टावर स्थापित करने का कुछ कार्य हो चुका है व लंबित कार्य को जल्द शुरू करवाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।