{"_id":"65e375ca6d2ca9ba600620a4","slug":"officials-should-complete-development-works-within-the-stipulated-time-limit-dc-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108403-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें अधिकारी : डीसी
Sun, 03 Mar 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करें ताकि आमजन को इन विकास परियोजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और डीजीआईपीआर मनदीप बरार ने जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों और नए शुरू होने होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने प्रगति रिपोर्ट के साथ जानकारी सांझा की।
डीसी ने अभियांत्रिकी विंग के अधिकारियों से कहा कि जिस कार्य की मंजूरी मिल चुकी है, बजटीय प्रावधान हो चुका है, ऐसे कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करें। मुख्यालय से मंजूरी लेनी या है अन्य कोई बाधा आ रही है तो तत्काल अपने एसडीएम के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं। समस्या को अपने स्तर पर पेंडिंग न रखें। डीसी ने कहा कि विकास कार्यों में उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। डीसी ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट जो जल्द ही पूरे होने वाले हैं, ऐसे प्रोजेक्ट सूची उनके कार्यालय में तत्काल भिजवाएं ताकि इनकी सूचना सरकार को भेज दी जाए। नए प्रोजेक्ट जो मंजूर हो चुके हैं, उनकी सूची देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में एसडीएम झज्जर राकेश सैनी मौजूद रहे।