फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Odisha beat Baroda by six wickets

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओडिशा ने बड़ौदा को छह विकेट से हराया

Sat, 18 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Odisha beat Baroda by six wickets
17jjrp08- सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में चल रही क्रिकेट मैच के समापन के दौरान हाथ मिलाते ​खिलाड़ी। स
झज्जर। जिले के गुरुग्राम रोड स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में ओडिशा और बड़ौदा की टीम के बीच खेले गए वीनू मांकड़ ट्रॉफी के क्रिकेट मैच में ओडिशा ने छह विकेट से जीत दर्ज की। बड़ौदा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा की टीम 27.3 ओवरों में 107 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में हेत जी पटेल ने 34 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में प्रियांशु मोहंती और रूद्र पी मलिक ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की टीम ने 18.4 ओवरों में चार विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में प्रयाण प्रांतिक सामल ने 34 रन और विश्वजीत प्रधान ने नाबाद 27 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कवीर देशाई ने दो विकेट हासिल किए। ओडिशा की टीम ने पांच मैचों में से चार मैचों में जीत दर्ज की और एक मैच हारा है। वहीं, बड़ौदा की टीम ने पांच मैचों में से दो में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed