{"_id":"5e21f9018ebc3e4ae83b96f7","slug":"o-p-dhankhad-jhjhar-news-rtk5378093166","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता चुनाव से पहले होता तो कैप्टन और मैं विधानसभा में होते : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता चुनाव से पहले होता तो कैप्टन और मैं विधानसभा में होते : धनखड़
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
o p dhankhad
- फोटो : Jhjhar
Link Copied
खापों व कैप्टन अभिमन्यु के बीच हुए समझौते के बाद पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का दर्द शुक्रवार को जुबां पर आ गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान धनखड़ ने कहा कि अगर ये समझौता चुनाव से पूर्व हो जाता तो कैप्टन और वो विधानसभा में होते। धनखड़ ने कहा कि जाट आरक्षण के मुद्दे पर अब जो समझौता हुआ है, वो सौहार्दपूर्ण माहौल वाला रहा है। उन्होंने समाज के तानेबाने को जोड़ने का यह समझौता कार्य करेेगा। वहीं सीएम मनोहरलाल व गृहमंत्री अनिल विज के बीच सीआईडी को लेकर चली आ रही रार को लेकर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि दो मंत्रियों के बीच का मामला इस प्रकार से सार्वजनिक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। विभाग देने का अधिकार पूरी तरह से सीएम के पास है, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन सुशासन के लिए इस तरह के मामले होना उचित नहीं है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व विधायक बलराज कुुंडू को लेकर चले आ रहे विवाद में उन्होंने कहा कि सभी मामले पुराने हैं, ग्रोवर को लेकर कोई भी मामला नया नहीं है। बलराज कुंडू का इस तरह से बयान देना गलत है, अगर कुछ गलत हुआ तो उसी समय उन्हें आरोप लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।