फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nurses and ANMs conduct deliveries in the government hospital of Jamalpur.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जमालपुर के सरकारी अस्पताल में नर्स और एएनएम करातीं हैं प्रसव

Thu, 07 Dec 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Nurses and ANMs conduct deliveries in the government hospital of Jamalpur.
साल्हावास। क्षेत्र के गांव जमालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। स्टाफ नर्स व एएनएम ही सामान्य प्रसव करा रही हैं। सीरियस केस होने पर ऑपरेशन थियेटर भी नहीं है, इसलिए गर्भवती महिला को रेफर करना पड़ता है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में चिकित्सकों के 7 पद हैं, जिनमें से 5 पद भरे हुए हैं। इसमें से एक डाक्टर डेपुटेशन पर झज्जर नियुक्त हैं।
विज्ञापन

सीएचसी जमालपुर में चिकित्सक अधिकारी के दो पद रिक्त हैं। यहां पर बहु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डाॅ. सुमन तंवर को अतिरिक्त एसएमओ के पद पर प्रतिनियुक्ति दी हुई है। एमपीएचडब्ल्यू के चार पद हैं, जो पूर्ण हैं। लैब टेक्नीशियन का एक पद रिक्त है। मातनहेल से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को प्रतिनियुक्ति पर लैब टेक्नीशियन आते हैं, इसलिए लैब टैस्ट दो दिन ही हो पाते हैं। स्टाफ नर्स के सात पद है, सभी भरे हुए हैं। तीन पद नेशनल हैल्थ मिशन के तहत भरे हैं। यहां पर 10 पद वार्ड सेवक के पद भरे हुए हैं और तीन पदों पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं। क्लर्क का एक पद रिक्त चल रहा है। चिकित्सक अधिकारी डाक्टर आदित्य ने बताया कि मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। कोई दिक्कत नहीं आने दी जाती।
विज्ञापन


प्रतिदिन मिलेगी एक्सरे की सुविधा
दो दिन पहले ही रेडियाग्राफर का पद स्थाई भर जाने पर अब सप्ताह में हर रोज एक्सरे की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। अब रेडियाग्राफर के पद पर भावना को स्थाई नियुक्ति मिलीं है। इससे पहले सप्ताह में केवल दो दिन ही एक्सरे की सुविधा उपलब्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed