फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Number one on Jhajjar e-office system in all four weeks of August

अगस्त के चारों सप्ताह में झज्जर ई-ऑफिस सिस्टम पर नंबर वन

Thu, 02 Sep 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Number one on Jhajjar e-office system in all four weeks of August
झज्जर। ई-ऑफिस सिस्टम को क्रियान्वित करने में जिला प्रशासन प्रदेश भर में फिर से अग्रणी रहा है। अगस्त माह के चारों सप्ताह में जिला ओवरऑल 8.9 स्कोर के साथ नंबर वन बना हुआ है। सभी विभागाध्यक्षों व कर्मचारियों के साझे प्रयास से मिली सफलता पर डीसी श्याम लाल पूनिया ने जिला प्रशासन टीम को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

अब झज्जर के सभी विभाग पेपरलेस वर्किंग की अपेक्षा ई-ऑफिस सिस्टम से जुड़ते हुए सरकारी सेवाएं आमजन तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। डिजिटल ई-आफिस सिस्टम में बैच-3 में डीआईपीआरओ कार्यालय 30.3 स्कोर बोर्ड के साथ जिले में अव्वल है जबकि ई-ऑफिस सिस्टम के बैच-2 में पशुपालन विभाग 24.7 स्कोर बोर्ड के साथ प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नंबर वन की रैंकिंग निरंतर बनी रहे इसके लिए सभी विभाग ई ऑफिस सिस्टम को लागू करते हुए कार्यालय की फाइल को मूव करवा रहे हैं जोकि प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के मद्देनजर सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से ई ऑफिस सिस्टम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सीटीएम रेणुका नांदल को नोडल अधिकारी बनाया गया है, ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष उनकी देखरेख में ई ऑफिस सिस्टम से जुड़कर कार्यालय की फाइल को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं। डीसी ने कहा कि जिले में बैच 0 से लेकर बैच 3 तक सभी विभागों की फाइल अब ई-ऑफिस सिस्टम से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल स्वरूप से दी जा रही है सरकारी सेवा
डीसी ने कहा कि बेहतर तरीके से प्रशासनिक सेवाएं आमजन तक डिजिटल रूप से पहुंच सके इसके लिए निरंतर अधिकारियों व कर्मचारियों को अपडेट रखने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। ई-ऑफिस प्रणाली पर काम करना सुविधाजनक है, केवल शुरू करने की देर है। इस प्रणाली पर किसी भी समय कहीं से भी फाइलों का निपटारा ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed