फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NSS camp and extension lecture on mental health organized

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएसएस शिविर और मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

Thu, 19 Feb 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
NSS camp and extension lecture on mental health organized
18jjrp06- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित एनएसएस कैंप के दौरान मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एनएसएस इकाई एक एवं दो के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर और मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किए गए। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी और हार्ट फुलनेस सोसाइटी के फूल सिंह ढाका रहे।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यात्म बनाम विज्ञान तथा अध्यात्म और ध्यान के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने जन्म और पुनर्जन्म, शिक्षा, मन एवं मस्तिष्क की अवधारणा को वैज्ञानिक सिद्धांतों के आधार पर सरल भाषा में समझाया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति अपना दायित्व निभाना अत्यंत सराहनीय है और हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता फूल सिंह ढाका ने एक पौधा और ध्यान पर आधारित पुस्तकें भी प्राचार्य प्राे. दलबीर सिंह को भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोविज्ञान प्राध्यापक प्रदीप यादव ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी और विकास सुहाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed