फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NSCA Jhajjar won the match by 57 runs

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएससीए झज्जर ने 57 रनों से जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
NSCA Jhajjar won the match by 57 runs
21jjrp11- झज्जर। नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
झज्जर।
विज्ञापन

एनएससीए झज्जर और अगस्त्य किकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने 57 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी जयंत दलाल काे मैन ऑफ द मैच चुना गया।
झज्जर के बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया। अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए एनएससीए झज्जर की टीम 40 ओवर में 253 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में जयंत दलाल ने 73 गेंदों में 10 चौकों व एक छक्के की मदद से 96 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में मीवान दलाल और ए. मान ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 196 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी में दिपांशु भारद्वाज ने 48 रन और ए. मान ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में देव सैनी ने दो विकेट हासिल किए। एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी जयंत दलाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक टीम के खिलाड़ी ए. मान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed