{"_id":"674e0ac401aacdb25f016986","slug":"nps-removal-of-encroachment-campaign-ineffective-problems-in-markets-remain-the-same-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111413-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नप का अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर, बाजारों में समस्या ज्यों की त्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नप का अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर, बाजारों में समस्या ज्यों की त्यों
Tue, 03 Dec 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : रेलवे रोड पर लगा जाम। संवाद
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर दुकानदारों की ओर से किए जाने वाले अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। हालांकि नगर परिषद और यातायात पुलिस मिलकर संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चला रही है, लेकिन इस कार्रवाई का दुकानदारों पर कोई असर नहीं दिख रहा। दुकानों से आगे सड़क पर 10-15 फीट तक अतिक्रमण किया जा रहा है, वहीं लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े करके खरीदारी में जुट जाते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बन जाती है और राहगीरों को आवागमन का रास्ता नहीं मिल पाता।
चार दिन पहले रेलवे रोड पर नगर परिषद और यातायात पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इसके बाद सोमवार को रेलवे रोड के हालात फिर से जस के तस हो गए। पहले तो दुकानदार सामान को 8 से 10 फुट तक बाहर रख लेते हैं। रही सही कसर रेहड़ी संचालक और फड़ी वाले पूरी कर देते हैं। इसके बाद जो जगह बचती है, उस पर लोग अपने वाहन को पार्क कर देते हैं। ऐसे में सड़क पर लोगों को वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। शहरवासी राजेंद्र शर्मा, जगदीश कुमार, विजय शर्मा, मुकेश सिंघल ने बताया कि नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के लिए निरंतर कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि शहरवासी आसानी से आवागमन कर सकें। नगर परिषद की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का दुकानदारों पर कोई असर नहीं हो रहा। इसलिए एक दिन की कार्रवाई के बाद वे फिर से सड़क पर कब्जा कर लेते हैं। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने के खिलाफ जिस दिन मुहिम चलाई जाती है, उसके कुछ देर बाद तक सड़क खाली नजर आती है। जैसे ही टीम आगे बढ़ी, वहीं दुकानदार और रेहड़ी संचालक फिर से सड़कों पर अतिक्रमण कर लेते हैं।