फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NP will build rain water harvesting system at 65 places

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप 65 जगह बनाएगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Wed, 18 Dec 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
NP will build rain water harvesting system at 65 places
बहादुरगढ़। बरसात के मौसम में शहर के पार्कों और विभिन्न स्थानों पर होने वाले जलभराव से शहरवासियों को छुटकारा मिलेगा। शहर के सभी पार्कों समेत 65 स्थानों पर नगर परिषद रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाएगी। इसके लिए टेंडर खोल दिया गया है।
विज्ञापन

कागजों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वार्ड 1 से 15 और 16 से 31 के लिए दो टेंडर लगाए गए थे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की विभिन्न सड़कों, कॉलोनियों और पार्कों में बरसात के मौसम में दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में लोगों के साथ-साथ पार्कों में खेलने के लिए जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के सभी पार्कों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा।
इसके लिए पिछले दिनों टेंडर लगाया गया था। टेंडर ओपन हो चुका है। फिलहाल कागजातों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होते ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पार्काें के अलावा शहर में कई हिस्से ऐसे हैं जहां लो लाइन एरिया है और कई फीट तक पानी भर जाता है। यह पानी ऐसे ही खड़ा रहता है। यदि बरसात के पानी का संचय किया जाए तो भूजल का स्तर भी सुधर सकता है।

इसी के चलते नगर परिषद ने शहर के सभी पार्कों और जरूरत अनुसार जलभराव वाले क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। बहादुरगढ़ में लगभग 60 पार्क हैं। सभी पार्कों में यह सिस्टम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed