फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now the temperature has started rising, no relief expected before 12

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब बढ़ने लगा तापमान, 12 से पहले राहत की संभावना नहीं

Sat, 07 Jun 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Now the temperature has started rising, no relief expected before 12
-फोटो 63 : शुक्रवार को बहादुरगढ़ में निकली तेज धूप के दौरान दोपहर को खाली रहा रेलवे रोड। संवाद
बहादुरगढ़। मई के बाद जून के पहले हफ्ते के कई दिन कूल-कूल बीतने के बाद अब गर्मी तेज होने लगी है। दो दिनों से निकल रही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से 12 जून से पहले गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन


अब गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 12 जून तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। इस दौरान उमस भी परेशान करेगी और तापमान 42 डिग्री से 43 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि लू चलने की संभावना नहीं है। हवा में नमी का स्तर 40 से 77 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन

मौमस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 7 जून को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कोई बड़ी मौसम की प्रणाली नहीं रहेगी। हालांकि तेज हवा चलेगी, लेकिन तापमान तेजी से बढ़ेगा और 40 डिग्री के पार जा सकता है। इसके बावजूद ये हवा लू जैसी स्थिति नहीं बनने देगी। अगली अच्छी बारिश की उम्मीद 12 जून के बाद ही बन सकती है। फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में निकली तेज धूप के कारण बाजारों में दोपहर के समय चहल-पहल कम ही रही। शाम 5 बजे के बाद लोग बाजारों में निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed