फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now the strike will end after the pending salary is credited to the accounts

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब हड़ताल खातों में बकाया वेतन आने के बाद होगी खत्म

Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now the strike will end after the pending salary is credited to the accounts
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाने के बाद नारेबाजी करते सफाई कर्मच
बहादुरगढ़। बकाया वेतन व वादा खिलाफी को लेकर ठेकेदार के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर रोष जताया। कर्मचारियों ने नगर परिषद अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने चेताया कि अब हड़ताल तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक उन्हें तीन माह का बकाया वेतन नहीं मिल जाता।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता व इकाई प्रधान राजपाल ने कहा कि अगर जल्द ही ठेकेदार के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों को बकाया वेतन नहीं मिला तो न केवल बहादुरगढ़ नगर परिषद में कार्यरत सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, बल्कि झज्जर जिले के सभी कर्मचारी हड़ताल करने पर विवश होंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद अधिकारियों व ठेकेदार की होगी। कर्मचारियों ने कहा कि उनका तीन माह का बकाया वेतन और चौथा महीना चल रहा है, मगर वेतन नहीं दिया जा रहा। इसके चलते कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। बकाया वेतन को लेकर कई बार हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, मगर हर बार उन्हें झूठा आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दी जाती है।
विज्ञापन

राजपाल ने कहा कि दो रोज पहले भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे, मगर नगर परिषद ईओ, सचिव, एसआई व नगर परिषद चेयरपर्सन ने यह कहते हुए हड़ताल समाप्त करा दी थी कि एक महीने का वेतन कल ही उनके खाते में डाल दिया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को समझा बुझाकर हड़ताल समाप्त करा दी गई थी। मगर उनका वेतन अभी तक खातों में नहीं आया। उनके साथ वादा खिलाफी की गई है। ठेकेदार की ओर से किसी को दो हजार रुपये तो किसी 4 हजार रुपये देने की बात कही गई, जो उन्हें मंजूर नहीं। वह अपना मेहनताना मांग रहे हैं। अब यह हड़ताल तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक कर्मचारियों के खातों में बकाया वेतन नहीं आ जाता। वहीं शुक्रवार की दोपहर सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाडू प्रदर्शन कर रोष भी जताया। प्रदर्शन नगर परिषद के गेट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ धरना स्थल पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम दरबार पहुंचा वेतन का मामला

सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन का मामला सीएम दरबार में पहुंच गया है। ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी के साथ सफाई कर्मचारियों ने बकाया वेतन न मिलने को लेकर गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनका तीन माह का बकाया वेतन और चौथा महीना चल रहा है। वेतन न मिलने के कारण उनके समक्ष भूखे मरने की नौबत आ गई है। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनने के बाद कहा कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही उनकी इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाने के बाद नारेबाजी करते सफाई कर्मच

-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाने के बाद नारेबाजी करते सफाई कर्मच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed