{"_id":"64e26e1e6f6141010004f2f9","slug":"now-the-farmers-crop-will-be-weighed-in-the-market-atm-booth-will-also-be-built-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2822-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अब मंडी में तुलेगी किसान की फसल, एटीएम बूथ भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अब मंडी में तुलेगी किसान की फसल, एटीएम बूथ भी बनेगा
Mon, 21 Aug 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में करीब 21 लाख की लागत से धर्म कांटे का निर्माण किया जा रहा है। किसानों के लिए एटीएम बूथ भी लगेगा। दोनों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। अब किसानों का अनाज मंडी के कांटे पर ही तुलेगा। जरूरत होने पर वे मंडी से ही एटीएम से नकदी भी निकाल सकते हैं।
जल्द ही किसानों के लिए एटीएम की सुविधा अनाज मंडी परिसर में शुरू हो जाएगी। करीब 21 लाख रुपए की लागत से बन रहे धर्म कांटे से काफी फायदा अपनी फसल को मंडी में लेकर आने वाले किसानों को होगा। अभी तक किसान अपनी फसल को बाहर निजी धर्म कांटे पर तुलवाकर उसके बाद मंडी में पर्ची लेकर पहुंचते थे। जिसके चलते किसानों में अपनी फसल की तुलाई को लेकर संशय बना रहता है, लेकिन सरकार की ओर से किसानों की समस्या को देखते हुए अनाज मंडी परिसर में ही धर्म कांटे का निर्माण किया जा रहा है। मार्केट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि धर्म कांटे का फाउंडेशन पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है करीब 15 से 20 दिनों में धर्म कांटे के एक्सेल, गाडर चैनल, लोड सेल मशीन,प्लेट व अन्य सामान हिसार से मंगवाकर सेट कर दिया जाएगा।आगामी बाजरा खरीद होने से पहले किसानों के लिए धर्म कांटा बनकर तैयार हो जाएगा। मार्केट कमेटी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए बोर्ड की ओर से काफी सुविधाएं दी जा रही हैं,ताकि किसानों को किसी प्रकार का परेशानी का सामना ना करना पड़े।
वर्जन:
किसानों की सुविधा के लिए मंडी परिसर में धर्म कांटे का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि किसान अपनी फसल की तुलाई धर्म कांटे पर करवा सके। वही एटीएम बूथ भी बनाया जा रहा है। जल्द ये पूरा होगा और सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जय भगवान, कनिष्ठ अभियंता,मार्केट बोर्ड, झज्जर।