फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now scams linked to Chief Minister's office too: Deepender Hooda

अब मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जुड़े घोटालों के तार : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 22 May 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Now scams linked to Chief Minister's office too: Deepender Hooda
झज्जर। राज्य सभा सदस्य सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार की बुनियाद पर टिकी घपलों-घोटालों की सरकार है। अब तो घोटालों के तार मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जुड़ गए हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी पर भ्रष्टाचार के सीधे आरोप लग रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की व्यापक जांच कर कार्रवाई की जाए। वे यहां राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शराब घोटाला, एचएससीसी भर्ती घोटाला, एचपीएससी घोटाला, पेपर लीक घोटाला, कैश फॉर जॉब, खनन घोटाला, ग्वाल पहाड़ी घोटाला, प्रोपर्टी आईडी घोटाला, धान घोटाला, बाजरा खरीद घोटाला, राशन घोटाला उजागर हुआ। इसके अलावा सफाई फंड घोटाला, रोडवेज किलोमीटर स्कीम घोटाला, एचटेट घोटाला, छात्रवृति घोटाला, फसल बीमा योजना घोटाला, बिजली मीटर खरीद घोटाला, मेडिकल सामान ख़रीद घोटाला, शुगर मिल घोटाला, अमृत योजना घोटाला, सड़क निर्माण घोटाला, स्टेडियम निर्माण घोटाला और अब ज़मीन घोटाला सामने आए हैं। इन मामलों में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मौके पर विधायक गीता भुक्कल, राज सिंह जाखड़, नरेश हसनपुर, सुभाष गुज्जर, अमित भदानी, वीरेंद्र दरोगा, साधु राम, राव उदयभान, देवेंद्र यादव, श्याम सुंदर, दीवान सिंह, उमेद प्रधान, रमेश सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed