फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now 200 samples can be tested in one hour

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब एक घंटे में हो सकेगी 200 सैंपल की जांच

Fri, 22 Nov 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Now 200 samples can be tested in one hour
झज्जर। सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को अगले सप्ताह से अपने टेस्ट की बेहतर रिपोर्ट मिल सकेगी। यही नहीं अब रिपोर्ट मिलने में समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में नई फुली ऑटोमेटिक बायो केमेस्ट्री मशीन आई है। इससे पहले सिविल अस्पताल की लैब में मैनुअल सेमी बायो केमेस्ट्री मशीन थी। इस मशीन के जरिये सुबह 9 से तीन बजे तक लगभग 150 टेस्ट ही किए जा सकते थे, लेकिन अब नई फुली ऑटोमेटिक मशीन आने से एक घंटे में ही केवल 200 टेस्ट किए जा सकेंगे। इससे मरीजों के समय की बचत होगी। साथ ही बेहतर परिणाम भी टेस्ट के मिल पाएंगे।
फुली ऑटोमेटिक मशीन से एक सैंपल से ही कई प्रकार की बायोकेमिस्ट्री जांच हो सकेगी। फिलहाल प्रयोगशाला में सेमी ऑटो एनेलाइलर मशीन से एक रोगी की एक से अधिक बायाे केमेस्ट्री रक्त जांच होने पर हर जांच के लिए सैंपल लगाने से लेकर रिएजेंट डालने तक की पूरी प्रक्रिया दोहरानी पड़ती है। अब फुली ऑटोमेटिक मशीन में पहले से ही सभी जांचों के रिएजेंट्स लोड होने पर एक बार ब्लड सीरम का सैंपल ही लोड करना पड़ता है। एक सैंपल से ही चिकित्सालय में अनुमत बायो केमेस्ट्री की सभी जांच हो जाएगी। बायो केमेस्ट्री एनेलाइजर मशीन की मेमोरी में रोगी की जांच रिपोर्ट कई माह तक सुरक्षित रहेगी। जरूरत पड़ने पर जांच पंजीयन क्रमांक से रिपोर्ट को फिर से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


टेस्ट की संख्या में भी होगा इजाफा
फिलहाल मैनुअल सेमी ऑटोमेटिक मशीन में 50 से 55 प्रकार के टेस्ट हो पाते थे, लेकिन फुली ऑटोमेटिक मशीन के जरिये अब 86 प्रकार के टेस्ट हो पाएंगे। यह मशीन स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की तरफ से सिविल अस्पताल को भेजी गई है। फिलहाल मशीन को चलाने के लिए अगले दो से तीन दिन तक कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद अगले सप्ताह से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट गुणवत्ता भी रहेगी बेहतर
इस मशीन के जरिये होने वाले टेस्ट की गुणवत्ता बेहतर रहेगी। यह मशीन पूरी तरह से सेंसर और कंप्यूटर आधारित है। इस मशीन को सुबह एक घंटा चालू करने के प्रोसेस में लगता है और उसके बाद सैंपल लोड करने पर समय पर परिणाम आते हैं।


वर्जन
सिविल अस्पताल को नई बायो केमेस्ट्री टेस्ट की फुली ऑटोमेटिक मशीन मिली है। इसके लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। अगले सप्ताह से मशीन पर काम शुरू हो जाएगा। इसमें टेस्ट की गुणवत्ता काफी अच्छी रहेगी और समय की भी बचत होगी। एक घंटे में लगभग 200 टेस्ट किए जा सकेंगे।
- डॉ. राहुल जाखड़, मेडिकल ऑफिसर एवं लैब इंचार्ज, सिविल अस्पताल, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed