फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Notice issued to 27 government schools giving less than 50% results

Jhajjar-Bahadurgarh News: 50 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले 27 सरकारी स्कूलों को नोटिस जारी

Tue, 23 May 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 23 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 27 government schools giving less than 50% results
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं के परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। हालत ये है कि 127 में से 27 स्कूलों का रिजल्ट 50 फीसदी से भी कम रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारौत के सिर्फ 17 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को नोटिस जारी कर परिणाम कम रहने पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के जनपद में कुल 127 विद्यालय हैं। इनमें से 27 विद्यालय का परिणाम 50 फीसदी से भी कम रहना इन स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। शिक्षा विभाग भी इसपर मंथन में जुट गया है कि आखिर चूक कहां रही। जिले का 12वीं कक्षा का परीक्षाफल 81.41 फीसदी रहा है। बड़ी संख्या में निजी स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है तो आखिर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में कहां कमी रही। परिणाम इतना कम रहने की क्या वजह रही। इन तमाम सवालों के जवाब अब तलाशे जाएंगे। इसी के चलते 50 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों को नोटिस जारी कर वहां के प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल :
स्कूल का नाम कुल विद्यार्थी पास विद्यार्थी प्रतिशत
रावमावि विद्यालय ढलानवास 29 14 48
रावमावि खाचरौली 50 24 48
रावमावि खेड़ी आसरा 19 09 47
रावमावि विद्यालय उखलचना 34 16 47
रावमावि दाबोदा खुर्द 26 12 46
रावमाविअच्छेज पहाड़ीपुर 35 16 46
रावमाविविद्यालय जैतपुर 11 05 45
रावमावि सिलाना 40 18 45
रावमावि अमादलपुर 29 13 45
रावमावि लोहारी 09 04 44
रावमावि भदानी 16 07 44
रावमावि दुबलधन 35 15 43
रावमावि भिंडावास 17 07 41
राजकीय मॉडल विद्यालय बेरी 98 40 41
रावमावि दूल्हेरा 46 18 39
रावमाविगोरिया 54 20 37
रावमावि 83 30 37
रावमावि पाटोदा 55 20 36
रावमावि ढाणा 11 04 36
रावमाविअंबोली 28 10 36
रावमाविदादनपुर 45 15 33
रावमावि दादरीतोय 185 60 32
रावमावि बराही 58 16 28
रावमावि नीलाहेड़ी 25 06 24
रावमावि बामनौला 14 03 21
रावमावि मारौत 35 06 17

वर्जन
जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से भी नीचे आया है उन स्कूलों के मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके लिए निदेशालय से भी पत्र जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed