{"_id":"5fd7ceae8ebc3e3c5457aa1e","slug":"not-only-young-but-enthusiasm-in-elderly-people-showed-blood-donation-jhjhar-news-rtk5863815171","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा ही नहीं बुजुर्गों में दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा ही नहीं बुजुर्गों में दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह
विज्ञापन
झज्जर। बरहाना गांव में लांस नायक जगदीश की शहादत दिवस पर पूर्व सैनिक समिति बरहाना ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर व शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया। शिविर में रक्तदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला। समिति ने 100 यूनिट का लक्ष्य रखा था, लेकिन युवाओं के साथ ही बुजुर्गों के रक्तदान करने से 105 यूनिट एकत्रित हुआ। करीब 150 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद लांस नायक जगदीश के बेटी मोनिका व पत्नी नरेश देवी ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रतिक चिह्न व अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने शहीद लांस नायक जगदीश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा व राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के चाचा कुलदीप नंबरदार, श्रीओम अहलावत ने सात शहीद परिवारों को सम्मानित किया। गांव के छह शहीद परिवारों के अलावा खुड्डन गांव निवासी शहीद जयदयाल पूनिया की बेटी कलावती देवी को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व सैनिक समिति की तरफ से गांव में स्वर्गवासी सैनिकों की पत्नियों को भी शाल भेंटकर विशेष तौर से सम्मानित किया गया।
सांसद बनवाएंगे शहीद स्मारक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहतक के विधायक बीबी बतरा ने कहा कि हमारा इलाका वीरों का है। यहां के वीरों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। शहीद किसी परिवार या गांव के नहीं, बल्कि देश की धरोहर होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति का सिर उनके सम्मान में झुकता है। उन्होंने कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की तरफ से घोषणा करते हुए कहा कि शहीद जगदीश का स्मारक वह अपने खर्च पर बनवाएंगे और उनकी प्रतिमा भी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
बेटा भी सेना में है कार्यरत, जिस स्थान पर पिता ने दी शहादत उसी स्थान पर है तैनात
शहीद जगदीश का बेटा मंजीत उनकी ही रेजिमेंट में कार्यरत है और फिलहाल जिस स्थान पर उनके पिता ने शहादत दी थी, उसी स्थान पर वह ड्यूटी दे रहा है। इस अवसर पर शहीद के परिवार से उनकी पत्नी नरेश देवी, बेटी मोनिका, भाई ओम प्रकाश, शमशेर, रणवीर सिंह, श्रीनिवास व बेटा मंजीत मौजूद थे।