फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nominated councillors took oath in the city council

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद में मनोनीत पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nominated councillors took oath in the city council
-फोटो 60 : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मनोनीत पार्षदों को बुक्का भेंट कर सम्मान करते चेयरपर्सन व
कार्यक्रम में चेयरपर्सन सरोज राठी व भाजपा नेता भी रहे मौजूद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। नगर परिषद कार्यालय में सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद राजबाला, अमित कौशिक व भीम सिंह प्रणामी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, भाजपा नेता दिनेश कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मनोनीत पार्षदों का भाजपा नेताओं ने बुके भेंटकर सम्मान किया। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से अब शहर के विकास कार्यों में मनोनीत पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि मनोनीत पार्षद राजबाला, अमित कौशिक, भीम सिंह प्रणामी अपने कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और बहादुरगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। कार्यक्रम में मौजूद तीनों मनोनीत पार्षदों ने कहा कि सरकार और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाते हुए वे हमेशा जनता के बीच रहकर बहादुरगढ़ के विकास के लिए कार्य करेंगे। मनोनीत पार्षदों ने सरकार व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन




-फोटो 60 : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मनोनीत पार्षदों को बुक्का भेंट कर सम्मान करते चेयरपर्सन व भाजपा नेता। विज्ञप्ति



-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed