{"_id":"664d3540ab236463e90ac347","slug":"no-respite-from-heat-now-red-alert-for-heat-wave-till-24-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107481-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी गर्मी से नहीं मिलने वाली राहत, 24 तक हीट वेव का रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी गर्मी से नहीं मिलने वाली राहत, 24 तक हीट वेव का रेड अलर्ट
Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने 24 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर भी ऑरेंज जोन में बना हुआ है। एक्यूआई 201 रहा। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं।हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन इसका अधिक असर नहीं पड़ा।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने 24 मई तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 मई को अधिकतम तापमान 46 डिग्री रह सकता है। मंंगलवार को दिन भर तेज धूप के कारण सड़कें तपती रही। गर्म और शुष्क हवा चलती रही। इनकी स्पीड 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 22 और 23 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है। 26 मई से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा। नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण ने कहा कि कुछ बच्चों में हीट इंफेक्शन, हीट डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। हीट की वजह से पसीना निकलते-निकलते एक समय ऐसा आता है कि पसीना निकलना बंद हो जाता है। इसलिए ओआरएस लें। शिकंजी पीनी चाहिए।