फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No proposal to extend Metro to Rohtak and Rapid Train to Hisar

RTI: मेट्रो का रोहतक और रेपिड ट्रेन का हिसार तक विस्तार का कोई प्रस्ताव नहीं, दिल्ली से पानीपत के बीच चलेगी रैपिड ट्रेन

Tue, 12 Jul 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 10:16 PM IST
सार

आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा मांगी गई सूचना में आवास एंव शहरी विकास मंत्रालय ने जानकारी दी कि हरियाणा से जुड़ी इन परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सराय काले खां से अलवर तक व दिल्ली से पानीपत के बीच रैपिड ट्रेन का संचालन होगा। गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
No proposal to extend Metro to Rohtak and Rapid Train to Hisar
सूचना का अधिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो ट्रेन और रैपिड ट्रेन के फिलहाल रोहतक की तरफ जाने की कोई संभावना नहीं है। न ही रैपिड रेल का दिल्ली से हिसार तक विस्तार का कोई प्रस्ताव है। आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय से मांगी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि जल्द ही मेट्रो का सांपला और रोहतक तक विस्तार होगा। रेपिड ट्रेन का भी हिसार तक विस्तार की बातें चल रहीं थी, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी। इसे लेकर मनमोहन नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने सूचना के अधिकार नियम के तहत आवास एंव शहरी विकास मंत्रालय से सूचना मांगी थी।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा था कि क्या मेट्रो या रैपिड रैल के सांपला और रोहतक तक विस्तार की कोई संभावना है। इस पर मंत्रालय के अपर सचिव एवं मुख्य जन सूचना अधिकारी सुनील कुमार ने 30 जून को लिखे पत्र में इसका जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली मेट्रो रेल के फिलहाल सांपला रोहतक की तरफ और रैपिड रेल परियोजना के दिल्ली से हिसार तक विस्तार का फिलहाल कोई प्रस्ताव मंत्रालय के पास विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव ने बताया कि हरियाणा में केवल तीन परियोजनाओं पर काम हो रहा है इनमें दिल्ली से पानीपत के बीच रैपिड रेल और सराय काले खां से मुनीरका होते हुए गुरुग्राम, शाहजहांपुर-नीम राना-बहरोड़ (एसएनबी) से अलवर तक रैपिड रेल के प्रस्ताव को मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

इसके अलावा गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्राम तक दिल्ली मेट्रो के विस्तार को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली से बहादुरगढ़-सांपला-रोहतक-हिसार खंड पर शहरी विकास मंत्रालय के पास फिलहाल रैपिड रेल चलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही दिल्ली मेट्रो को सांपला या रोहतक तक का प्रस्ताव शहरी मंत्रालय को मिला है।


भूमाफियाओं द्वारा फैलाया गया थी भ्रम -सतपाल हाड़ा
आरटीआई कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने बताया कि दरअसल क्षेत्र में रोहतक तक मेट्रो और हिसार तक रैपिड रेल चलने की बातें कहकर भ्रम फैलाया जा रहा था, लेकिन सरकारी तौर पर कुछ नहीं गया था इसलिए उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शहरी विकास मंत्रालय से जानकारी मांगी थी जिसमें बातें स्पष्ट हो गईं। साफ हो गया कि ये सब भू माफियाओं और रीयल एस्टेट कारोबियों द्वारा फैलाया गया भ्रम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed