फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No Muslim family in the village, but everyone's faith shrine

गांव में मुस्लिम परिवार नहीं, लेकिन दरगाह पर हर किसी की है आस्था

Thu, 04 Sep 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जध-बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जध-बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन

 गांव जहाजगढ़ में गुलाब शाह पीर की दरगाह पर आज मेला लगेगा। यहां कोई मुस्लिम परिवार नहीं रहता, लेकिन यहां के लोग गांव में सैयद के नाम से प्रसिद्ध गुलाब शाह पीर की मजार पर हर बृहस्पतिवार को पूजा करते हैं और सालाना उत्सव मनाते हैं।

विज्ञापन


चार सितंबर को यहां उत्सव मेला होगा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।


गांव जहाजगढ़ में सैयद नामक धार्मिक स्थान के लिए गांव के लोगों की अटूट श्रद्धा है। यहां के लोग यहां हर बृहस्पतिवार को पूजा करते हैं।

खास बात यह है कि इस धार्मिक स्थान के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले कई वर्ष से निरंतर कराया जा रहा है। इस स्थान को रमणीय स्थान बनाने के लिए यहां के लोगों ने 25 प्रकार के फलों व फूलों के 300 से अधिक पौधे विकसित कर इसे और भी सुंदर बना दिया है।
विज्ञापन


गांव के विजय यादव उर्फ उदय सिंह बताते हैं कि गांव के लोगाें की यहां बहुत मान्यता है। हर साल उत्सव भी मनाया जाता है, जो इस बार चार सितंबर को मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुलाब शाह पीर की मजार की लोगों में काफी मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते यहां लोग आते हैं। अब चार सितंबर को लगने वाले भंडारे में भी गांव जहाजगढ़ के अलावा आसपास के लोग भी यहां आएंगे। गांव से बाहर जाकर बस गए लोग भी यहां आते हैं और सामर्थ्य अनुसार अपना योगदान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed