फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No action is being taken against those who put up illegal hoardings.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
No action is being taken against those who put up illegal hoardings.
15jjrp19- सिविल अस्पताल में लगे खंभे पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद
झज्जर।
विज्ञापन

जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता बिगाड़ने में लगे हैं लेकिन इनको हटाने के लिए नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। नगर परिषद कार्रवाई के नाम पर केवल होर्डिंग, फ्लैक्स और बैनराें को उतारकर जब्त कर लेते हैं लेकिन इनको लगाने और लगवाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती।
इनके चालान भी नहीं किए जा रहे। पूरे साल की बात करें तो 20 से 25 लोगों के ही नाममात्र के चालान किए गए हैं। ऐसे में अवैध रूप से होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर लगाने और लगवाने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अधिकारी भी इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे उनकी कार्रवाई पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर लगे यूनिपोल, स्ट्रीट लाइट के खंभे, बिजली के खंभों पर अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स की भरमार है जिन पर निजी स्कूलों के अलावा राजनीतिक लोगों के अवैध रूप से होर्डिंग, बैनर लगाए गए हैं। यह होर्डिंग, फ्लैक्स ऑर्डर बनवाकर दिए जाते हैं लेकिन प्रिंटिंग प्रेस संचालक अपनी मर्जी से शहर में कहीं भी इनको लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कोई अनुमति नगर परिषद से भी नहीं ली जाती। शहर के चौक-चौराहों पर भी काफी संख्या में यह अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं जिससे उनकी सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है।


लोगों ने खुद के यूनिपोल लगवाए
शहर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर लोगों ने अपने घरों व संस्थानों के बाहर खुद के ही यूनिपोल लगवाए गए हैं। यह भी नगर परिषद के नियमों के खिलाफ है। यह यूनिपोल भी नगर परिषद की परिधि में लगाए गए हैं। ऐसे में नगर परिषद को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

15jjrp19- सिविल अस्पताल में लगे खंभे पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

15jjrp19- सिविल अस्पताल में लगे खंभे पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed