{"_id":"63e7c792067c29788c0dc903","slug":"nine-month-old-girl-died-in-beri-of-jhajjar-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: मां ने दूध पिलाकर 9 माह की बच्ची को सुलाया, दादी ने थोड़ी देर बाद उठाया तो नहीं उठी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: मां ने दूध पिलाकर 9 माह की बच्ची को सुलाया, दादी ने थोड़ी देर बाद उठाया तो नहीं उठी, मौत
Sat, 11 Feb 2023 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:21 PM IST
सार
9 माह की बच्ची की मौत होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। गांव बाघपुर में घटना हुई है। बच्ची को मां ने दूध पिलाकर सुलाया था। पुलिस बोली कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
मासूम बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव बाघपुर में अज्ञात कारणों के चलते 9 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना बेरी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव शुक्रवार रात बाघपुर निवासी 9 माह की प्राची को उसकी मां ने दूध पिलाकर सुलाया था। कुछ देर बाद बच्ची की दादी ने उसको उठाया तो वह नहीं उठी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बेरी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची के मृत होने की सूचना बेरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बेरी सामान्य अस्पताल में पहुंचकर मासूम के शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया और इतेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव बाघपुर में एक 9 माह की मासूम बच्ची की मौत होने की सूचना मिली थी। मामले में इतेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। झज्जर के सामान्य अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। - रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, बेरी थाना।