फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NHM employees will be on hunger strike today

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मचारी आज भूख हड़ताल पर रहेंगे

Mon, 05 Aug 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
NHM employees will be on hunger strike today
झज्जर में भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी मागों को लेकर ज्ञापन देते हुए एनएचएम कर्मचारी ।स्त्रो
झज्जर। मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी रविवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल परिसर में प्रदर्शन दिया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा को सौंपा। एनएचएम कर्मचारी सोमवार को भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में धरने प्रदर्शन के साथ दसवें दिन की हड़ताल लेखाकार अखिल सिंघल की अध्यक्षता में शुरू की गई। संघ जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार दसवें दिन विरोध प्रदर्शन किया गया। पानीपत में हड़ताल के दौरान हार्ट अटैक आने से एनएचएम कर्मचारी फ्लीट मैनेजर की मृत्यु हो गई। सभी कर्मचारियों ने उनकी आत्मा को शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण रखा। उसके उपरांत नारेबाजी करते हुए वर्तमान सरकार एवं पार्टी जिला अध्यक्ष राज्यपाल जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें तो सरकार पर फूल बरसाएंगे, नहीं तो सफाया होगा। सरकार एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रही। सरकार को मांगों को मानकर आम जनता का ख्याल रखना चाहिए ताकि एनएचएम कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता का भी स्वास्थ्य स्वस्थ रह सके। लेखाकार अखिल सिंघल ने कहा कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करते हुए कर्मचारियों को नियमित पॉलिसी के तहत पक्का किया जाए। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर जब तक संज्ञान नहीं ले लेती, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। हरियाणा सरकार को हमारी मांगों पर विचार करते हुए एनएचएम कर्मचारियों के साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed