{"_id":"654d23f1fac022516401a2e8","slug":"nhm-employees-demonstrated-by-wearing-black-badges-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5383-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन
Thu, 09 Nov 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर हरियाणा सरकार को चेताने के रोष प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की कई सालों से लंबित मांगें अधूरी पड़ी हैं और यहां तक कि छोटी-छोटी मांगें भी सरकार पूरी नहीं कर रही हैं।
प्रदेश सरकार ने दो साल पहले एनएचएम कर्मचारियों को ट्वीट करके सातवां पे कमीशन देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक वह भी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने मांग की कि 15 हजार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए हमारी लंबित मांगों को पूरा करवाने का कष्ट करें, ताकि कर्मचारी व उनके परिवार दिवाली खुशहालीपूर्वक मना सके व जब तक सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त करेंगे। इस मौके पर नितिन गुप्ता, सुनीता अरोड़ा, रीना, सुषमा, अंजू, संदीप जांगड़ा, यशपाल, डॉक्टर भूपेंद्र, कृष्ण लाल, पूनम, मोनिका, विकास सिवाच मौजूद रहे।