फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Newly married woman hanged herself to death...married three months ago, FIR lodged against husband and mother-in-law

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान...तीन महीने पहले हुई थी शादी, पति व सास पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself to death...married three months ago, FIR lodged against husband and mother-in-law
-फोटो 90 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतका रानी के परिजन। संवाद
बहादुरगढ़। पटेल नगर में सोमवार रात नवविवाहिता रानी (22) ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। रानी की शादी गांव सांखोल निवासी विशाल के साथ तीन महीने पहले हुई थी। रानी के पिता लक्ष्मण ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने सास सुनीता और पति के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव जोरासी, तावडू जिला नूंह निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी विशाल से 5 दिसंबर 2025 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष ने परेशान करना शुरू कर दिया। कहा कि दामाद रानी को लेने नहीं आता था और दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे रानी के जेठ सचिन का फोन आया कि जल्दी बहादुरगढ़ पहुंचे। उनके पूछने पर कारण नहीं बताया। बाद में दामाद ने फोन पर बताया कि रानी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन देर रात बहादुरगढ़ पहुंचे तो बेटी मृत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि उनकी गुड़िया को इंसाफ मिलना चाहिए और पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए। उनकी बेटी पढ़ी लिखी थी वह फंदा नहीं लगा सकती। उसकी हत्या की गई है। पति विशाल घर पर ही रहते थे और रानी गृहिणी थीं।
पिता बोले-रोते हुए कहती थी, मुझे ले जाओ

माता रविता ने बताया कि तीन महीने में शादी के बाद वह केवल दो बार मायके आई थी। पिता ने कहा, 1 मार्च को रानी ने मां से दोपहर करीब ढाई बजे फोन पर बात की थी। वह अक्सर रोते हुए कहती थी, मुझे लेने आ जाओ।
वर्जन

रात एक बजे नवविवाहिता की फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। वे अस्पताल पहुंचे और शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


-अमित कुमार, एएसआई, जांच अधिकारी

-फोटो 90 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतका रानी के परिजन। संवाद

-फोटो 90 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतका रानी के परिजन। संवाद

-फोटो 90 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतका रानी के परिजन। संवाद

-फोटो 90 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतका रानी के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article