{"_id":"699eecab7ae95dcbad07ad93","slug":"new-teachers-took-charge-at-sector-6-primary-school-principal-held-a-meeting-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121432-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 के प्राथमिक विद्यालय में नए शिक्षकों ने संभाला कार्यभार, प्राचार्य ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 के प्राथमिक विद्यालय में नए शिक्षकों ने संभाला कार्यभार, प्राचार्य ने ली बैठक
Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह स्थित प्राथमिक स्कूल में नए टीचरों की बैठक लेते प्राचार्य संजय र
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को नए स्टाफ ने कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को यहां कार्यरत पूरे स्टाफ का आंतरिक समायोजन करते हुए अन्य स्कूलों में भेज दिया था।
यहां से 10 जेबीटी टीचरों को दूसरे स्कूलों में भेजा था और उनके स्थान पर 9 टीचर विभिन्न स्कूलों से यहां भेजे गए हैं। यहां के शिक्षकों के बीच आपसी विवाद की स्थिति के चलते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने यह कदम उठाया था।
ऐसे में दूसरे विद्यालयों से स्थानांतरित होकर आए जेबीटी शिक्षकों ने बुधवार सुबह विद्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया और कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई शुरू करवाई। नए स्टाफ के आने से विद्यालय में सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां फिर से सुचारू रूप से संचालित होने लगी हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रभारी गांव सांखौल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य संजय राठी ने सभी शिक्षकों की एक बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ टीचर संगीता शर्मा को स्कूल इंचार्ज बनाया गया है। बैठक में उन्होंने शिक्षकों को अनुशासन, टीम भावना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण सकारात्मक और अनुशासित रहना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों के हित सर्वोपरि हैं और सभी शिक्षक मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि स्कूल के सुचारू संचालन में जो भी कमी सामने आए वे उन्हें बताएं ताकि उच्चाधिकारियों के सहयोग से दूर करवाया जा सके। इस बारे में प्राचार्य संजय राठी ने बताया कि पुराने स्टाफ को बुधवार को रिलीव कर दिया है। नए स्टाफ ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। सभी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।