फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New collector rates will be implemented in April... Collector rate in Palika market crosses Rs 74 thousand per square yard

Jhajjar-Bahadurgarh News: अप्रैल में लागू होंगे नए कलेक्टर रेट... पालिका बाजार में कलेक्टर रेट 74 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के पार

Mon, 18 Mar 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
New collector rates will be implemented in April...

Collector rate in Palika market crosses Rs 74 thousand per square yard
झज्जर। जिला प्रशासन रिहायशी कलेक्टर रेट में 10 से 15 प्रतिशत और कमर्शियल प्रॉपर्टी के दाम में 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पोर्टल पर दावे और आपत्तियां मांगने का काम शुरू कर दिया गया है। एक माह तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी और उसके बाद रेट फाइनल कर दिए जाएंगे। झज्जर शहर की बात करे तो रिहायशी इलाकों में 10 से 15 और कमर्शियल में कम से कम 10 और अधिकतम 20 प्रतिशत रेट बढ़ाए गए हैं। पालिका बाजार में कमरर्शियल रेट 65 हजार से बढ़ाकर 74 हजार 750 रुपये वर्ग गज प्रस्तावित किए गए हैं। अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से दिसंबर में भी कलेक्टर रेट प्रस्तावित करके वेबसाइट पर डाले गए थे और आपत्तियां मांगी गई थी, लेकिन सरकार ने उस पर रोक लगा दी थी। पहले जिला राजस्व विभाग सभी तहसीलदारों से अपने-अपने क्षेत्र के अनुमानित कलेक्टर रेट मंगाता था। इसमें एक विशेष फार्मूले को लगाकर आंकलन के आधार पर क्षेत्र के रेट बढ़ाए या घटाए जाते थे। दिसंबर माह में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई, मगर माह के आखिरी सप्ताह में सरकार ने कंप्यूटर आधारित कलेक्टर रेट निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कंप्यूटर में पिछले साल के कलेक्टर रेटों का डाटा शामिल कर नए कलेक्टर रेटों का आंकलन किया गया है।
विज्ञापन



दिसंबर के मुकाबले कम हुए रेट निर्धारित
जिला प्रशासन की तरफ से झज्जर तहसील के दिसंबर में जो रेट प्रस्तावित किए गए थे, उसके मुकाबले इस बार रेट कम प्रस्तावित हुए हैं। दिसंबर माह में प्रस्तावित कमर्शियल रेटों में 19 से 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी जबकि अधिकतर साइट पर 25 से 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। इसी प्रकार रिहायशी इलाकों में 15 से 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया था। इसके मुकाबले अब रिहायशी में 10 से 15 प्रतिशत और कमर्शियल में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैध कालोनियों के भी बढ़ेंगे कलेक्टर रेट
अक्तूबर माह में सरकार द्वारा 32 कालोनियां वैध की गई थी। इन 32 कालोनियों के भी कलेक्टर रेट बढ़ाए जाने प्रस्तावित किए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूची में नई 32 कालोनियों के नाम भी हैं, जिनके कलेक्टर रेट बढ़ाए जाने प्रस्तावित हैं।


शहर के कुछ इलाकों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट (रुपये प्रति वर्ग गज)
एरिया कमर्शियल 2023 कमर्शियल 2024 प्रतिशत बढ़ोतरी रिहायशी 2023 रिहायशी 2024 प्रतिशत बढ़ोतरी




चोपटा मोहल्ला 32000 38400 20 11000 12650 15
दमदमा मोहल्ला 32000 35200 10 11000 12650 15
दिल्ली गेट 32000 35200 10 11000 12650 15
घोसियान 32000 35200 10 11000 13200 20
हरिपुरा मोहल्ला 32000 36800 15 11000 13200 20
हुडा सेक्टर-6 54000 59400 10 24000 26400 10
सेक्टर-9 42000 46200 10 21000 23100 10
लालखानिया 32000 35200 10 11000 13200 20
पालिका बाजार 65000 74750 15 16000 17600 10
सिलानी गेट कालोनी 18000 21600 20 11000 12650 15
आदर्श नगर 25000 30000 20 11000 12650 15
डायमंड चौक 65000 71500 10 16000 17600 10

वर्जन
कंप्यूटर आधारित रेट प्रस्तावित कर वेबसाइट और पोर्टल पर डाले गए हैं। लोगों द्वारा दावे और आपत्तियां दी जाएंगी। उसके बाद रेट फाइनल होंगे।
प्रमोद चहल, जिला राजस्व अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed