{"_id":"5e309c9e8ebc3e8d4063aa77","slug":"neha-piliyana-olympic-jhjhar-news-rtk5394829175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में गोल्ड जीतकर पीएम का शुक्रिया अदा करेगी नेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक में गोल्ड जीतकर पीएम का शुक्रिया अदा करेगी नेहा
विज्ञापन
neha piliyana, olympic
- फोटो : Jhjhar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात हमेशा याद रहेगी और जीवन भर प्रेरणा देती रहेगी। प्रधानमंत्री ने सादगी भरी मुलाकात में कभी घमंड नहीं आने देने का वादा लिया है, उसे वो जरूर पूरा करेंगी। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा है कि उन्हें बाल शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया है। ऐसे में इससे उनमें घमंड नहीं आना चाहिए, अभी मंजिल बहुत दूर है। उसे आसानी से पूरा करते हुए अभी ओलंपिक में सोना लेकर आना है। अगर घमंड आ गया तो वह मंजिल से पिछड़ जाएंगी। देशवासियों से भी वादा करती हूं कि अपनी मंजिल तक पहुंचते हुए देश की झोली में स्वर्ण पदक जीतकर डालेंगी। यह बात अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी नेहा पिलानियां ने दिल्ली में बिताए सात दिनों के अनुभव अमर उजाला के साथ साझा करते हुए कही। उनका कहना है कि इन सात दिनों में बहुत कुछ सीखने को मिला है जो जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ाने में यह अनुभव मुझे प्रेरणा देता रहेगा। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर भी बहुत कुछ सीखने को मिला। देश के होनहार 22 बहादुर बच्चों में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
नेहा का कहना है कि वह 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का भी गौरव प्राप्त हुआ। उसने सेना की गाड़ी में सवार होकर देश के राष्ट्रपति को सलामी देने का मौका मिला। यह क्षण हमेशा उसे याद रहेगा और जब भी वह किसी प्रतियोगिता में मुकाबले के लिए उतरेगी तो उसमें जोश भी भरेगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने तो उन्हें अपने बच्चों की तरह गले से लगाकर प्यार किया और भविष्य में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
नेहा पिलानियां की इस उपलब्धि पर हिसार छावनी में भी सम्मानित किया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में दसवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण करने वाली नेहा का स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्हें जीओसी मेजर जरनल एआरएस काल्हो, ब्रिगेडियर भानू खन्ना और स्कूल प्राचार्या कविता जाखड़ ने सम्मानित किया है। उनके साथ उनके पिता हवलदार बलजीत सिंह और माता रीना देवी को भी सम्मानित किया गया। उसे खुली गाड़ी में स्कूल तक ले जाया गया।