फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Negligence in the cleanliness of the city is not tolerated

शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Thu, 10 Mar 2022 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the cleanliness of the city is not tolerated
झज्जर। शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में एडीसी जगनिवास ने झज्जर ब्लॉक के सभी स्कूल मुखिया की बैठक ली। एडीसी ने मुखियाओं से कहा कि परीक्षाओं को देखते हुए अतिरिक्त क्लास की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि कोरोना की वजह से जो नुकसान पढ़ाई का हुआ है उसकी भरपाई के लिए अब पूरी ताकत झोंक दें। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य लेकर बच्चों को पढ़ाएं। जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मप्रकाश राणा ने भी स्कूल मुखियाओं से कहा कि अच्छे परिणामों के लिए लगन से मेहनत करें। पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें। खंड शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा ने सभी स्कूल मुखियाओं से कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इनकम वेरिफिकेशन के कार्य में लगी हुई है उनसे निरंतर स्कूल मुखिया रिपोर्ट लेकर कार्य की समीक्षा करते रहे। इस अवसर पर परिवार पहचान पत्र के नोडल ऑफिसर रविंद्र कौशिक व शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed