फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Negligence in election duty will not be tolerated: DC

चुनाव ड्यूटी में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : डीसी

Wed, 20 Mar 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Negligence in election duty will not be tolerated: DC

विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए गठित फ्लाइंग स्कवायड व अन्य टीमों को डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान चुनाव गतिविधियों की मॉनिटरिंग से जुड़ी मोबाइल एप के संचालन को लेकर भी टीमों को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

सी-विजिल एप की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस एप पर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कर सकता है। एप पर दर्ज शिकायत के निराकरण तय समय सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारियों को सी-विजिल एप की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय समय में एक्शन लेने के सख्त निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। चुनाव आयोग द्वारा चुनावी गतिविधियों की मॉनिटरिंग सिस्टम को तकनीक के माध्यम से प्रभावी बनाया गया है। जिला की सीमाओं पर नाके स्थापित कर दिए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। चुनाव ड्यूटी में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश कादयान, नायब तहसीलदार (इलेक्शन) सुरेंद्र कुमार, कानूनगो (इलेक्शन) सुनील डांगी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed